मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं चोर के पास से तीन मोटरसाइकिल एवं मास्टर चाबी बरामदगी पुलिस के द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों में मोटरसाइकिल की चोरी लगातार बढ़ता ही जा रहा था। इसी कड़ी में रिफाइनरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मोटरसाइकिल की चोरी की शिकायत रिफाइनरी थाना में दर्ज कराया था।

इसी शिकायत के आधार पर एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया। टीम गठित होते ही मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस के द्वारा छापेमारी कर रही थी। और टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर दो मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल एवं मास्टर चाबी भी बरामद की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है की पिछले कई दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिल रही थी। और रिफाइनरी थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस चोरी की शिकायत के बाद सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम को गठित की गई है। और टीम ने बहुत अच्छा काम किया। और मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल एवं मास्टर चाबी भी बरामद की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने भी बताया है कि खासकर इसमें एक गेराज मालिक है जो कि इस चोरी को मैनेज करने में हम भूमिका निभाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल दोनों चोर के गिरफ्तारी होने से मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगेगा।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...