Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की मौत, बंद BCCL परियोजना में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए पहुंचे थे।


 Dhanbad Land Subsidence, BCCL धनबाद: रामकनाली ओपी क्षेत्र के बट्ट बाबू बंगला के पास रविवार सुबह भू-धंसान की घटना में तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। हादसा बंद पड़ी बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की परियोजना में हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण यहां अवैध रूप से कोयला खनन करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मलबा भरभराकर गिर गया और कई लोग उसके नीचे दब गये। हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: बंद BCCL परियोजना में कोयला चुनने पहुंचे थे ग्रामीण

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिन्हें परिजन किसी तरह अस्पताल ले गये। वहीं कुछ घायलों का इलाज परिजन अपने स्तर पर करा रहे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में मलबे में शव दबे होने की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। रामकनाली ओपी प्रभारी अलिशा कुमारी ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है और न ही किसी की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल की टीम द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने की सूचना है।


Key Highlights

  1. धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह भू-धंसान की घटना।
  2. बंद BCCL परियोजना में अवैध कोयला खनन के लिए ग्रामीण पहुंचे थे।
  3. हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना, कई अन्य घायल।
  4. ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को अपने स्तर पर बाहर निकाला।
  5. पुलिस ने फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Dhanbad Land Subsidence, BCCL: पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

जिस परियोजना क्षेत्र में रविवार को भू-धंसान की घटना हुई, वहां पहले अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना का संचालन करती थी। सितंबर 2025 में कांटापहाड़ी में स्लाइडर से सर्विस वैन नीचे पलट गयी थी। इस हादसे में सात कर्मियों की मौत हुई थी। उस घटना के बाद परियोजना बंद हो गयी थी। अब उसी बंद परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन लोगों की मौत की सूचना ने एक बार फिर बंद खदानों और परियोजनाओं के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। बंद खदान क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन का सिलसिला लंबे समय से ग्रामीणों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार की घटना के बाद एक बार फिर ऐसे क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...