नक्सलियो द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से अर्जुन की हुई मौत 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के घौर नक्सल प्रभावित गौईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक आदमी को हत्या कर फांसी पर लटका देने की खबर आ रही थी।

लेकिन उस वेक्ती कि हत्या नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी के चपेट में होने से हुई।इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष कुमार शेखर नें प्रेस रिलिज जारी कर मामले का खुलाशा किया है।

बताया गया कि आज कुछ मिडिया समूहों एवं Whatsapp ग्रुप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि गोईलकेरा थानान्तर्गत एक नक्सली घटना घटित हुई, जिसमें लोवाबेड़ा निवासी अर्जुन सुरीन को नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबीर होने का आरोप लगाते हुए, की हत्या कर गई है।

उक्त सूचना के उपरांत इस संबंध में स्थानीय स्तर पर एवं विशेष सूत्रों के माध्यम से इस घटना क्रम के संबंध में सूचना एकत्र करने का प्रयास किया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार की कोई भी घटना उस क्षेत्र में घटित नही हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सुरीन स्वयं एक नक्सली समर्थक था, जो वनग्राम राजाबासा में रहकर भा०क०पा० (माओवादी) के नक्सलियों को विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य करता था ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो या तीन पूर्व ये वनग्राम राजाबासा से हुसीपी नक्सलियों से मिलने गया था और लौटने के क्रम में नक्सलियो द्वारा सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के लिए लगाये गये IED की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई । इस संबंध में अग्रतर जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है।

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...