IED Blast : आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

रिपोर्टः संतोष वर्मा/ न्यूज 22स्कोप

  • आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासाः आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल -जिले के नक्सल प्रभावित तुम्बाहाकत में नक्सलियों द्वारा

लगाये गये आईई़डी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का के 197 बटालियन का एक

जवान घायल हुआ है.

यह घटना आज सोमवार को कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के दौरान हुई है.

जवान चंद्र प्रताप तिवारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया.

जहां उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है. इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष कुमार शेखर नें

प्रेस रिलिज जारी कर बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,

अननोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र

में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11 जनवरि रो चाईबासा पुलिस,

कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जनुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 बटालियन,

197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन 07 बटालियन,

26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल

इसी क्रम में 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज 24 को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पाटातोरब के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी को विस्फोट किया गया. जिसमें सी०आर०पी०एफ० 197 बटालियन के चन्द्र प्रताप तिवारी, सहायक समादेष्टा स्प्लिंटर लगने से जख्मी हुए है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्राथमिकी उपचार किया गया है। उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी हैं।

सप्ताह भर पहले सीआरपीएफ के एएसआई हुए थे घायल

कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के तहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते 17 जुलाई की सुबह गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा से हाथीबुरु जाने वाली सड़क पर एक आईईडी विस्फोट हुआ था. इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई देवेंद्र कुमार घायल हो गये थे.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...