दबंगों ने एक युवक के जमीन पर किया कब्जा, पीड़ित युवक अपनी फरियाद लेकर पहुंचे SSP कार्यालय

भागलपुर : भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। जहां नाथनगर के रहने वाले अजय मंडल के जमीन पर दबंग विनोद मंडल के द्वारा उनके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वहीं पीड़िता अजय मंडल ने बताया कि दबंग विनोद मंडल पैसे वाले हैं वह हमें पहले षड्यंत्र के तहत झूठे केस में मुझे फंसा कर जेल भिजवा दिया। फिर मेरे ही जमीन पर कब्जा कर मुझे ही मेरे अपने जमीन से बेदखल कर दिया। जबकि मुझे पटना हाई कोर्ट से म्यूटेशन का भी आदेश पारित कर दिया गया है। फिर भी दबंग की दबंग गिरी सर चढ़कर बोल रही है। जिसके चलते मैं इसकी सूचना नाथनगर थाना में भी देने गया लेकिन वहां से मुझे डांट फटकार कर भगा दिया गया। मैं अपनी फरियाद लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा हूं। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने हमें आश्वासन दिया है कि शनिवार को जनता दरबार लगता है आपका काम निश्चित रूप से हो जाएगा।

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...