राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल स्कूल के 500 छात्रों से की मुलाकात

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल स्कूल के 500 छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. साथ ही छात्रों के साथ संवाद भी किया. ये ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान का भ्रमण कार्यक्रम था.जनजातीय कार्य मंत्रालय और एनईएसटीएस द्वारा नियोजित शैक्षिक भ्रमण के हिस्से के रूप में, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के छात्रों को राष्ट्रपति भवन का दौरा करने का अवसर मिला. यात्रा के दौरान, छात्रों ने अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और पुस्तकालय का दौरा किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लगभग 500 छात्रों और 40 शिक्षकों से मुलाकात की. इस अवसर पर, छात्रों के साथ माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री रेणुका सिंह और सचिव अनिल कुमार झा, डॉ. नवल जीत कपूर, संयुक्त सचिव एवं असित गोपाल और आयुक्त-एनईएसटीएस भी मौजूद रहे.

 

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...