Wednesday, July 2, 2025

Related Posts

दिल्ली में राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

रांची. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल गंगवार ने राष्ट्रपति मुर्मू से राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।