कचरा उठाने वाला नगर निगम का कर्मचारी निकला चोर गिरोह का सरगना, 4 गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में कचरा उठाने वाला चोर गिरोह का सरगना निकला। गया पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

रामपुर व मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई थी चोरी की घटनाएं

बीते महीने में गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत चाणक्यपुरी कॉलोनी समेत कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। लगातार घटना होने के बाद पुलिस भी परेशान थी। गिरोह के अपराधियों को पकड़ने के लिए एसएसपी गया आशीष भारती के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। इसमें टेक्निकल सेलर रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार को शामिल किया गया था। इसके बाद छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अपराधी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

नगर निगम का कर्मचारी निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड

इस संबंध में गया के सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि चोरी करने वाले गिरोह के चार अपराधियों को पकड़ा गया है। इनके द्वारा रामपुर थाना क्षेत्र और मगर मेडिकल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के बाद विशेष टीम गठित हुई थी। विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय तरीके से मामले का अनुसंधान शुरू किया और इसके बाद नेपाली यादव नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया। इसका पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूछताछ की गई तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी और गिरोह में शामिल लोगों के नाम बताए। इस क्रम में सामने आया कि इस चोर गिरोह का सरगना नगर निगम का कर्मचारी व ऑटो ड्राइवर मनोज प्रजापत है।

कूड़ा कचरा उठाने के दौरान करता था रेकी, कैश और ग्रिल काटने वाली मशीन बरामद

सिटी एसपी हिमांशु के अनुसार नगर निगम का कर्मचारी व ऑटो चालक मनोज प्रजापत कूङा कचरा उठाने के दौरान घरों की रेकी किया करता था। इसके बाद अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वहीं पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार अपराधियों में नेपाली यादव चिरैयाटांंड़, दिलीप दास घूंंघरीटांड़, विकास कुमार मगध मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी और इस गिरोह का सरगना मनोज प्रजापत मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र निवासी शामिल है। वहीं, इस गिरोह के तीन अपराधियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 26 हजार और ग्रिल काटने वाली मशीन को बरामद किया है।

घरों में हुई थी चोरी

जानकारी हो कि बीते महीने कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। इसमें रामपुर थाना अंतर्गत चाणक्यपुरी कॉलोनी में सिकंदर कुमार के घर में खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की घटना हुई थी। इसी तरह उपेंद्र शर्मा वैशाली कॉन्प्लेक्स की खिड़की उखाड़ कर भीषण चोरी की वारदात की गई थी। वहीं इसके अलावा अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

चोर गिरोह के चार अपराधियों की हुई है गिरफ्तारी – सिटी एसपी

इस संबंध में गया के सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि गया एसएसपी के द्वारा गठित विशेष टीम में चोर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस टीम में टेक्निकल सेल और रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार को शामिल किया गया था। पुलिस ने चार की गिरफ्तारी की है। तीन अपराधी अब भी फरार हैं। चोर गिरोह का सरगना नगर निगम का कर्मचारी निकला है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Patratu Dam Boating Ban: सुरक्षा के लिए सख्ती, Boat Operators से...

पतरातू डैम में बोटिंग पर रोक, प्रशासन ने नाव संचालकों से सुरक्षा शपथ पत्र मांगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।Patratu Dam...

Treasury Scam Jharkhand: SIT की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से पहली गिरफ्तारी,...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले में SIT की पहली गिरफ्तारी, आरोपी के खाते में 3 करोड़ ट्रांसफर का खुलासा, जांच तीन जिलों में तेज।Treasury Scam Jharkhand...

Ranchi University PHD Admission Update: Entrance Exam रद्द, अभ्यर्थियों को 47...

 रांची यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एंट्रेंस 2024 रद्द कर अभ्यर्थियों को फीस लौटाने का निर्णय लिया। अब NET, JRF के आधार पर एडमिशन होगा।Ranchi University...

CBSE Board Exam 2026: Class 10 Improvement Exam की डेटशीट जारी,...

 सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की। 15 से 21 मई तक होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल और अपडेट।CBSE...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में Orange Alert, तेज...

 झारखंड के रांची सहित कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी, 60 किमी प्रतिघंटे तक हवा चलने की संभावना।Jharkhand Weather...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img