मरीन ड्राइव पर खड़ी होकर लड़की ने लहरायी पिस्टल, हुई गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट के बीच बना गंगा पाथवे मरीन ड्राइव आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। लड़का-लड़की हाथ में हथियार लेकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाते रहते हैं। इस वीडियो को वे सोशल मीडिया पर डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर स्टंट करते लड़के और उसके पीछे एक युवती हाथ में हथियार लहरा रही है। पुलिस ने अब उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, लड़की का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक जा पहुंचा। पटना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की का जन्मदिन था। उसे अपना जन्मदिन यादगार बनाना था। इसलिए उसके साथी विशाल ने उसे दो बंदूक लाकर दी। लड़की फिर बाइक पर अपने साथी के साथ बैठ गई। साथी बाइक चलाता रहा और लड़की पीछे खड़े होकर दोनों हाथों में बंदूक लिए उन्हें लहराती रही।

वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने इसका सज्ञान लिया है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने मामले को सज्ञान लेते हुए कहा कि मामला प्रकाश में आया है। पुलिस गाड़ी नंबर की पहचान कर ली है। पुलिस जल्द इस मामले की जांच करेगी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...