सगे पिता ने अपनी बेटी की शादी अधेड़ उम्र के व्यक्ति से कर डाली, वीडियो वायरल

भागलपुर : एक तरफ जहां बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार व बिहार सरकार ने कई योजनाएं बनाई है और अरबों रुपए इस पर खर्च हो रहे हैं। लेकिन इसका नतीजा जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं। इसका जीता जागता नमूना आपको हर जिले के हर गांव में देखने को मिलेगा। ऐसा ही कुछ मामला भागलपुर में प्रकाश में आया है।

गौरतलब हो की लोन चुकाने को बेटी की शादी अधेड़ से कर दी गई। नाबालिग बेटी ने कहा कि मुझे पढ़ना है, मुझे इंसाफ दिलाओ वरना मैं अपनी जान दे दूंगी। 16 वर्षीय नाबालिक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है। जिसमें साफतौर पर वह कह रही है कि मुझे जबरन मेरे पिता ने लोन चुकाने के लिए मेरी शादी की है। मेरी उम्र 16 वर्ष हो रही है और मेरे पति की 52 वर्ष के हैं। मैं जहां एक तरफ शादी भी नहीं करना चाहती थी।

वहीं दूसरी ओर इस तरह उम्र का फर्क और प्रताड़ना गाली-गलौज मेरे से सहन नहीं होगा। अब मैं जिंदा नहीं रहना चाहती। शादी के बाद पति उसे पिस्तौल का भय दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। किसी तरह घर वालों से छिपते हुए वहां से भाग कर भागलपुर बड़ी बहन के पास पहुंची और मदद करने की गुहार लगाई। वह झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाली है। इश्क में वह अपनी बहन के यहां रह रही है। वह अपने पति की शिकायत करने के लिए महिला थाना पहुंची। महिला पुलिस उसकी मदद करने की जगह उसे वहां से भी भगा दिया। फिर वह इसाकचक थाने गई लेकिन वहां भी इसकी फरियाद नहीं सुनी गई।

नाबालिग लड़की अंत में वह डीआईजी आफिस पहुंची लेकिन वहां भी इसका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ। अंत में वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। वह डर के साए में जी रही है। उसे हर समय इस बात का डर सता रहा है कि उसका पति कभी भी आकर उसे जबरन अपने साथ लेकर चला जाएगा। वह उसके साथ नहीं जाना चाहती वह पढ़ना चाहती है। पीड़िता को कानूनी सुरक्षा देने की बजाय पुलिस मामले में पल्ला झाड़ने में लगी हुई है। दूसरे राज्य का मामला बात कर पीड़िता को महिला थाने से भगा दिया गया। जबकि यहां की पुलिस झारखंड की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर एफआईआर दर्ज कर उसे कार्रवाई के लिए भेज सकती थी।

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img