जब तक भाजपा की वापसी नहीं होती तब तक भद्रकाली का विकास संभव नहीं

Itkhoiri– भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशिर्वाद ग्रहण करने पहुंची केन्द्रीय मंत्री और कोडरमा सासंद अन्नपूर्णा देवी राज्य सरकार को निशाने पर लिया है.

हेमंत सरकार को अपने तीखे शब्दों से वेधते हुआ अन्नपूर्णा देवी कहा कि झारखंड सरकार के पास केन्द्र सरकार की आलोचना करने के सिवा करने के लिए कुछ भी नहीं है. हालात यह है कि केन्द्र की योजनाओं को भी जमीन पर उतारने में यह सरकार विफल साबित हो रही है, इसका ज्वलंत उदाहरण नल-जल योजना है. इस योजना में सारा पैसा तो केन्द्र का है, लेकिन हेंमत सरकार उस पैसे को भी खर्च नहीं कर पायी, सारा पैसा वापस चला गया.

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत  का दावा करते हुए  अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा आयी है तब से बहन बेटिया काफी सुरक्षित है, बहु बेटियां खुलेआम घूम सकती है. अब वहां कोई भय या डर का माहौल नहीं है.

भद्रकाली मंदिर के विकास की बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जब तक भाजपा यहां शासन ने वापस नहीं आती तब तक भद्रकाली मंदिर का विकास नहीं हो सकता, भद्रकाली मंदिर के विकास के लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान सरकार इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने में असक्षम है.

रिपोर्ट-रवि

पलामू डीडीसी पर लग रहा भाजपा एजेंट के रुप में काम करने का आरोप

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, भाजपा में होंगे शामिल

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...