कल से शुरू होगी इंटर की Sentup Exam, पहली बार जारी किया गया है…

पटना: बिहार के इंटर के छात्रों का सेंटअप परीक्षा सोमवार से शुरू होगा। सेंटअप परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले ही घोषणा की हुई थी। इंटर सेंटअप परीक्षा सोमवार 11 नवंबर से शुरू हो कर 18 नवंबर तक चलेगा और 19 नवंबर से मैट्रिक के छात्रों का सेंटअप परीक्षा शुरू होगी जो कि 22 नवंबर तक चलेगी। एक जानकारी के अनुसार मैट्रिक सेंटअप परीक्षा में 15 लाख छात्र के शामिल होंगे जबकि इंटर परीक्षा में 13 लाख छात्र शामिल होंगे।

सेंटअप परीक्षा के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। साथ ही परीक्षा समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक को पत्र लिख कर दिशा निर्देश जारी किया है। बता दें कि परीक्षा समिति ने पहली बार सेंटअप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं वार्षिक परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी प्रोग्राम के अनुसार मैट्रिक के छात्रों का प्रायोगिक परीक्षा 23 नवंबर को होगी, जबकि इंटर प्रायोगिक परीक्षा 19 से 21 नवंबर तक होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सेंटअप परीक्षा में सिर्फ वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिनका विद्यालय में उपस्थिति 75 प्रतिशत पूरी हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar Sports University के पहले कुलपति बने पूर्व आईएएस शिशिर सिन्हा, खेल विभाग ने…
Sentup Exam Sentup Exam Sentup Exam

Sentup Exam

Highlights

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में पहली बार मिलेगा फिल्म...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में फिल्म, टेलीविज़न और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। राज्य...