सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिट पिटीशन फाइल की है। बता दे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में दूसरी बार समन करते हुए रांची के हिनू रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए 24 अगस्त को बुलाया था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय से सूरज कुमार नाम का एक कर्मी सीएम की चिट्ठी लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा। ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी सौंपने के बाद उसने बताया कि उसे सीएमओ की ओर से वह लेटर ईडी कार्यालय में पहुंचने को कहा गया था।

इससे पहले भी भेजा गया था समन

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 14 अगस्त को भी समन जारी कर पूछताछ के बुलाया गया था। उस दिन भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे और सीएमओ के कर्मी के माध्यम से पत्र भेज था। उस पत्र के माध्यम से हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों को समन वापस लेने को कहा था और समन को राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके बाद ईडी की ओर से उनके आरोपों का जवाब दिया गया था और यह कहा गया था कि जमीन घोटाले मामले में जो तथ्य सामने आए हैं उन्हीं तथ्यों के आधार पर उन्हें समन भेजा गया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...