ईडी के समक्ष आज भी पेश नहीं हुए सीएम हेमंत सोरेन

रांची: ईडी के समक्ष आज भी पेश नहीं हुए सीएम हेमंत सोरेन. इसको लेकर सुत्र बता रहें है कि इस संबंध मे ईडी कार्यलय को सीएम का पत्र मिल गया है. गुरूवार को सीएम के पत्र को लेकर सीएम सचिवालय से सुरज नाम का कर्मी ईडी कार्यलय पहुंचा था.

सूत्र बता रहें है कि सीएम ने ईडी कार्यलय नहीं पहुंचने के लिए अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है. वहीं इस मामले मे सूत्र बता रहे है कि सीएम इस सुप्रिम कोर्ट की शरण मे जा सकते है। इसको लेकर राज्य सरकार के प्रतिनिधि दिल्ली कानून विदों से जानकारी ले रहें है.

पूर्व में, ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को 19 अगस्त को दूसरा समन भेजा था और 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी सीएम से उनकी और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ करेंगे।

इससे पहले, ईडी ने 8 अगस्त को भी सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा था, लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने एक पत्र लिखकर ईडी से कहा कि समन वापस लिया जाए, और कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी के साथ बातचीत करेंगे। सीएम ने लिखा कि उनके खिलाफ जारी समन का कानूनी माध्यम से जवाब दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी – 25/23 (ईसीआईआर) में समन जारी किया है। पिछले साल, ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जब उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किए गए थे और संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी गई थी। उस समय, सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी।

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...