उपायुक्त ने कोंड्रा पंचायत के लोहराडेरा गांव का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

गुमला: आज गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में रायडीह प्रखंड से लगभग 25 किलो मीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र कोंड्रा पंचायत के लोहराडेरा ग्राम का भ्रमण किया। उक्त क्षेत्र तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलो मीटर की दूरी बाइक एवं कुछ दूरी पैदल तय करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र में जनसंवाद का आयोजन किया गया एवं उपायुक्त ने एक एक कर सभी लोगों की शिकायतों को सुना।

2021 में उपायुक्त ने गांव में की सोलर लाइट की व्यवस्था

2021 से पहले ग्रामिणों ने बिजली भी नहीं देखी थी । जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रदान संस्था के द्वारा 22 परिवारों वाले इस लोहराडेरा ग्राम में 2021 के अंत तक सोलर लाइट की व्यवस्था की, जिससे की प्रत्येक घरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। प्रदान संस्था के सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम में कुल 20 सोलर पैनल लगाए गए हैं जिसमें कि प्रत्येक सोलर पैनल में 335 वोल्ट की बिजली उत्पादक क्षमता है।

उन्होंने बताया कि प्रदान संस्था द्वारा बैंक ऑफ अमेरिका मरीन लिंच प्रोजेक्ट के तहत उक्त ग्राम में लगभग 23 लाख रुपए की लागत से सोलर पैनल लगाए गए हैं टेक्नोलॉजी पार्टनर “ग्राम ऊर्जा” के सहयोग से टेक्निकल कार्य को पूर्ण किया गया। अब इसकी देख रेख ग्राम वासियों के द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। उपायुक्त ने भी प्राप्त उक्त सभी जानकारियों एवं सोलर लाइट के संचालन व्यवस्था की पुष्टि करने हेतु उक्त ग्राम का भ्रमण किया। उपायुक्त ने सोलर पावर का निरीक्षण करते हुए संचालन संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी ली।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

ग्रामीणों के साथ जनसंवाद के क्रम में उन्होंने इस बात की पुष्टि की की प्रत्येक घरों में बिजली की निरंतर आपूर्ति हो रही है या नहीं। ग्राम वासियों ने बताया कि केवल अधिक बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति में समस्या आती है बाकी दिनों में 24 घंटे बिजली की सुविधा है। इस दौरान उपायुक्त ने ग्राम वासियों से उक्त ग्राम की अन्य समस्याओं के बारे में पूछा , ग्राम वासियों ने पेय जल एवं सड़क की समस्या को मुख्य रूप से उपायुक्त के समक्ष रखा। इसके अलावा विद्यालय की मरम्मती, गांव में रोजगार के अवसर प्रदान करने, सामुदायिक भवन निर्माण तथा अन्य कई प्रमुख बिंदुओं से भी उपायुक्त को अवगत करवाया।

ग्राम वासियों ने अपने गांव के साथ साथ आस पास के भी गांवों की भी समस्या को उपायुक्त से साझा किया। ग्रामवासियों की समस्याओं की सूची बनाते हुए जनसंवाद के दौरान ही उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के पश्चात संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुला कर एक बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया। उपायुक्त सहित सभी वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर ग्राम वासियों ने हर्ष प्रकट किया , कहा कि इससे पूर्व गांव में किसी भी बड़े अधिकारी ने कदम नहीं रखा था।

ग्रामिणों के मन में जागी उम्मीद

उपायुक्त के गांव में आ जाने से ग्रामिणों के मन में उम्मीद की एक लहर जाग उठी एवं स्नेह पूर्वक उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी/कर्मियों का पारंपरिक स्वागत किया। सथा ही पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों को खिला कर अतिथि सत्कार किया।इस दौरान उपायुक्त ने लौटने के क्रम में उक्त क्षेत्र अंतर्गत संचालित विद्यालय का भी निरीक्षण किया । विद्यालय की स्थिति एवं बच्चों को मिलने वाले मिड डे मिल की भी जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ रायडीह , एडीएफ फेलो , एपीआरओ, प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...