Ramgarh के 15वें उपायुक्त के रूप में ऋतुराज ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने सौंपा प्रभार

Ramgarh: शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋतुराज ने रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा।

Ramgarh में संतुलित एवं समन्वित विकास हेतु कार्य किया जाएगा

पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त ऋतुराज ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि रामगढ़ जिला पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है तथा यहां औद्योगिक इकाइयां भी बड़ी संख्या में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समन्वित विकास हेतु कार्य करेगा।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका सृजन (लाइवलीहुड जेनरेशन) एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका सृजन (लाइवलीहुड जेनरेशन) एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...