मधेपुरा के मुरहो गांव में धूमधाम से मनाई गई बीपी मंडल की 105वीं जयंती

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरहो गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय समारोह के रूप में धूम धाम से मनाई गई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंडल आयोग के मसीहा बीपी मंडल साहब की 105वीं जयंती है। बता दें कि इस मौके पर सबसे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी ली। मंडल साहब के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनके तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर जिले के डीएम और एसपी समेत आलमनगर के पूर्व मंत्री सह जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। वहीं कार्यक्रम के मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी की गई। हालांकि इस मौके पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि महामानव इतिहास पुरुष शिक्षाविद बहुत ही ईमानदार कुछ भी कहिए बहुत कम होगा सदियों से सताए गए लोगों के लिए जो उन्होंने किया वह काबिले तारीफ है। आज हम सबों को उनके बताए गए राह पर चलकर निष्ठा पूर्वक विकास के राह पर चलना होगा यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं इस मौके पर मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि आज बीपी मंडल साहब की 105वीं जयंती बड़ी हीं हर्षोउल्लास के साथ राजकीय समारोह के रूप में मनाई जा रही है, हमें काफी खुशी है। साथ ही उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं वो काफी सराहनीय है। हम सभी को उनके किए गए कार्यों व बताए गए मार्गो पर चलना चाहिए। तभी ईमानदारी पूर्वक देश और राज्य की संपूर्ण विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने स्थानीय जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बिल्कुल हम सभी को उनके बताए गए मार्गो पर चला चाहिए, जिससे सभी का कल्याण हो सके।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...