बीपी मंडल की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जंयती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जदयू नेता निखिल मंडल, जदयू नेता वीरेंद्र सिंह दांगी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

यह भी पढ़े : योजनाबद्ध तरीके से बांग्लादेशी मुसलमानों को बंगाल-झारखंड में बसाया जा रहा है – गिरिराज

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...