Advertisment

देवघर अंचल में पिटे किसान

देवघर: जिले के सदर अंचल पहुंचे किसानों के साथ सीआई ने पहले बदतमीजी की और गार्ड बुलाकर उनकी पिटाई करवाई।

अक्सर नकारात्मक कारणों में घिरा रहने वाला देवघर अंचल फिर से सुर्खियों में है। वजह भी ऐसी जिससे की अंचल कार्यालय के कर्मियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। मामला मंगलवार के दिन का है। देवघर अंचल के कुछ किसान केसीसी के दस्तावेज बनवाने सीओ आफिस गए हुए थे। इसी दौरान अंचल में पदस्थापित सीआइ ऋषिराज ने किसानों के साथ बदतमीजी की। इस दौरान किसानों ने सीआइ की इस हरकत का वीडियो बनाने की कोशिश की तो सीआइ ने सीओ कार्यालय के गार्ड को बुलाया। गार्ड ने वीडियो बना रहे युवक को अंचल कार्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान मोबाइल में बनाये वीडियो को जबरन डिलीट कर दिया गया। सीओ कार्यालय के गार्ड की  इस हरकत के बाद मौजूद किसानों ने सीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। घटना के बाद मामले की सूचना देवघर अंचल के सीओ मोतीलाल हेम्ब्रम को दी गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया। सीओ ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी। 

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...