उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश ने लालू के हाथों में गिरवी रख दी है अपनी पार्टी

बांका : बांका में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक पर कताक्ष करते हुए कहा कि नीतीश ने अपनी पार्टी लालू के हाथों में गिरवी रख दी है। शनिवार की देर संध्या बांका के चंद्रशेखर भवन में पार्टी कार्यकर्त्ता हजारों की संख्या में चंद्रशेखर सिंह नगर भवन बांका पहुंचे।

अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए कहा किस परिस्थिति में नीतीश कुमार ने 2005 वाले बिहार में लाने वाले लालटेन की पार्टी के साथ जाकर मिल गया। उपेंद्र कुशवाहा हमेशा शोषित, पीड़ित, गरीब एवं आम जनों की आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने राजनीति में कभी पद के लिए राजनीति नहीं कही, आम जनों की जब भी आवाज दबाने का प्रयास किया। हमेशा उपेंद्र कुशवाहा उनके पक्ष में खड़े रहकर जोरदार ढंग से उनकी आवाज को हमेशा उठाने का काम किया।

कुशवाहा ने कहा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं करते, सेवा के लिए करते हैं। सत्ता की ताकत न्याय दिलाने के लिए होनी चाहिए। सत्ता सुख सुविधा के लिए नहीं होनी चाहिए। ईमानदार कार्यकर्ता वह है जो सत्ता त्याग कर आम लोगों की सुख दुख में साथ दे। पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथों तक ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का बिहार या नया बिहार बनाना चाहते हैं, फैसला आपको करना है। बिहार में फिर से पुराना मंजर दिखने लगा। बिहार का कोई विकल्प है तो राष्ट्रीय लोग जनता दल है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने रास्ता बदला जरूर लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...