अंतिम सोमवारी को उमानाथ मंदिर में हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त, जयकारे से गूंज उठा शिवालय

बाढ़। बाढ़ के उत्तरायणी गंगा नदी के किनारे स्थित उमानाथ मंदिर में सावन की अंतिम आठवीं सोमवारी को हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शंकर की पूजा करने को लेकर पहुंचे। इसके लिए मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस की तैनाती की गई। मंदिर में सुबह से ही आसपास के लोग गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान करने के बाद मंदिर में कतार लगाकर पूजा के लिए खड़े हुए।

भगवान शंकर को फूल, धतूरा, भांग और चंदन के साथ पूजा करते हुए मनौतिया मांगी। भक्तों का कहना है कि उमानाथ मंदिर में पूजा पाठ करने से कष्ट दूर होता है और मनोकामना पूरी होती है ।पूरा मंदिर हर हर महादेव की जयकारे से गूंज उठा।

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!