Bank Strike: 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज

पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह और सेवा शर्तों की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टल गई है। बैंकों में सोमवार को सामान्य कामकाज होगा।


Bank Strike रांची: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न सेवा शर्तों की मांग को लेकर सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और भारतीय बैंक संघ के बीच रविवार देर रात करीब 9:30 बजे हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही सोमवार से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुराने निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

Bank Strike:पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति

बैठक में सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने यानी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने के मुद्दे पर तत्काल एक संयुक्त उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है। यह समिति बैंक कर्मचारियों, प्रबंधन और ग्राहकों समेत सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए संभावित विकल्पों पर विचार करेगी।

बैंक यूनियनों की ओर से पहले 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की गई थी। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया था। हड़ताल होने की स्थिति में चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट और शाखाओं से नकद निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी।


Key Highlights

  • 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित
  • सोमवार को सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कामकाज
  • पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह पर बनेगी संयुक्त उच्चस्तरीय समिति
  • बैंक अधिकारियों की PLI योजना में बदलाव पर भी चर्चा होगी
  • लंबित मांगों के समाधान के लिए IBA और UFBU के बीच बातचीत जारी रहेगी

Bank Strike:PLI योजना में बदलाव और लंबित मांगों पर भी बातचीत

सहमति के तहत स्केल-4 और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए लागू PLI योजना की समीक्षा को लेकर भी बातचीत शुरू होगी। आवश्यक संशोधनों के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने के मुद्दे पर दोनों पक्ष आगे चर्चा करेंगे।

इसके अलावा 8 मार्च 2024 को हुई बातचीत के मिनट्स में दर्ज लंबित मुद्दों के जल्द निस्तारण के लिए IBA और UFBU के बीच संवाद जारी रखने पर भी सहमति बनी है।

Bank Strike:करोड़ों बैंक ग्राहकों को मिली राहत

हड़ताल टलने से देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों को तत्काल राहत मिली है। त्योहारी सीजन से पहले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। खासकर नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट से जुड़े काम प्रभावित हो सकते थे।

अब हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से संबंधित बैंकों में नियमित बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों पर अंतिम निर्णय आगे होने वाली समिति और वार्ता की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

Our YouTube Channel : https://youtube.com/22scope

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...