Commercial Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को रोजगार का सही अवसर मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

रोजगार मेला का आयोजन देश भर के 45 स्थानों पर किया गया था। जानकारी के अनुसार अलग-अलग विभागों में चयनित 51 हजार युवाओं को अप्वॉइंटमेंट लेटर दिया गया। जिसमें गृह मंत्रालय के विभिन्न सशस्त्र पुलिस फोर्स जैसे CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस शामिल हैं।

 

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...