ऑपरेशन मुस्कान : गोपालगंज पुलिस ने चोरी के 78 मोबाइल बरामद कर धारकों को किया वितरण

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोये हुए 78 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों में वितरण किया है। वहीं अपने मोबाइल को वापस पाकर लोगों में खुशी का माहौल है। ऑपरेशन मुस्कान का यह चौथा फेज है। इसके के पहले भी करीब 300 से अधिक लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल फ़ोन को वापस किया जा चुका है।

दरअसलं गोपालगंज पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई व्यक्ति कॉल कर सकता है। जिसका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या कही गुम हो गया हो। वह व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर अपने मोबाइल से संबंधित पूरी जानकारी पुलिस को सूचना दे सकता है। इस अभियान के तहद गोपालगंज पुलिस ने आज चौथे फेज में 78 मोबाइल को बरामद किया है। और लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फ़ोन को वापस दिया जा रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का यह चौथा फेज है। इस फेज में 78 बरामद मोबाइल धारकों को लौटाया गया है। इसके पहले भी 242 मोबाइल वापस किया गया है। कुल मिलाकर अबतक 300 सौ से ज्यादा मोबाइल धारकों को वापस दिया जा चुका है।

गोपालगंज एसपी ने बताया कि आज अभियान लगातार जारी रहेगा। जो पदादिकारी इस टीम में शामिल है। उनको प्रशस्ति पत्र से और नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। बहरहाल, मोबाइल की बरामदगी के और उसे सकुशल वापस पाने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी है। एसपी सवर्ण प्रभात के कार्यो की सराहना कर रहे है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...