नशा मुक्त बिहार में नशे का कहर, कैमूर में 2 युवक की संदिग्ध मौत

कैमूर : कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव एक ऑटो रिक्शा में मिले हैं। मौके से पुलिस ने ड्रग्स की पुड़िया और इंजेक्शन की सिरिंज बरामद की है। मृतकों की पहचान अनिल राम और सुबास तिवारी के रूप में हुई है।

दोनों युवक पिछले कुछ समय से नशे के आदी थे – परिजन

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक पिछले कुछ समय से नशे के आदी थे। गांव में हनुमान जयंती के कार्यक्रम के दौरान दोनों ऑटो लेकर खेत की ओर गए थे, जहां कथित तौर पर नशा किया गया। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को ऑटो में अचेत पाया, बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।

Kaimur Nasha 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : UGC कानून पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘देश बांटने’ का आरोप…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...