अटल सेवा केंद्र में मनाया गया रक्षाबंधन, सांसद जयंत सिन्हा को राखी बांध कर मनाया गया त्योहार

हजारीबागः जिले के भाजपा कार्यालय अटल सेवा केंद्र में रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया. भाजपा महिला मोर्चा के तमाम महिलाएं अटल सेवा केंद्र पहुंची. जहां भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने सांसद जयंत सिन्हा से तोहफा के तौर पर हजारीबाग से बनारस का टूर के लिए सांसद से डिमांड किया.

कार्यक्रम के आयोजन से महिलाएं दिखी खुश

सांसद जयंत सिन्हा ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का तोहफे के रूप में मांगे गए डिमांड को स्वीकार किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी हजारीबाग की महिला बहनों को बनारस के सुंदर वादियों का ट्रिप करवाया जाएगा. वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन से महिलाएं काफी खुश दिखी और रक्षाबंधन के गीतों को भी गुनगुनाते नजर आ रही थी.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...