Advertisment

अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए 3 छात्रों पर किया जानलेवा हमला

बेगूसराय : बेगूसराय में गुरुवार की रात एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए तीन छात्रों पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें एक छात्र बुरी तरह घायल है एवं दो अन्य छात्रों को भी चोट आई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां प्रेम कुमार नामक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया एनएच- 31 की है। पीड़ित छात्रों की पहचान पोखरिया निवासी प्रेम कुमार एवं राजकुमार के रूप में की गई है। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मोहल्ले के ही सुजीत कुमार, कुंदन कुमार और छोटू कुमार अपने लगभग एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचा और उस वक्त उन सभी छात्रों का अपहरण कर लिया जब वह होटल पर नाश्ता के लिए गए थे। फिर उन्हें ले जाकर एक सुनसान इलाके में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से जमकर पिटाई की और मरणासन्न हालात में बाईपास के किनारे फेंक दिया।

पीड़ित छात्रों का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा दो लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी इसे नहीं देने पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। साथ ही साथ अपराधियों ने दो छात्रों का मोबाइल भी छीन लिया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

https://22scope.com/police-arrested-5-accused-in-begusarai-famous-shootout/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...