बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत

नालंदा : नालंदा में शुक्रवार को बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर बाजार के समीप की है। मृतका की पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी राजेश कुमार की (35) वर्षीया पत्नी प्रेमलता कुमारी के रुप मे की गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला अपने माइके राजगीर से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर अपने ससुराल पति और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रही थी। तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में ब्रेकर पार करने के दौरान महिला बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर गई। जिसके कारण उसे गंभीर चोट आ गई। और इस हादसे की वजह से उसकी जान चली गई।
मौत की पुष्टि के उपरांत पति समेत दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए पूरा अस्पताल परिसर परिजनों की चित्कार से गमगीन हो गया। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि चलती बाइक से अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लग गई। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के द्वारा बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

https://22scope.com/nalanda-police-found-a-cache-of-weapons-from-the-room-of-a-locked-house/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Giridih Murder Case: पुणे के सिया-केतन कांड जैसी वारदात, मंगेतर उर्मिला...

झारखंड के गिरिडीह में शादी से पहले मंगेतर उर्मिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर होने वाले पति नीरज की हत्या कर दी। पुलिस...

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...