CM ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, ROB का किया उद्घाटन

CM ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आरओबी का किया उद्घाटन। भूटानी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना। खेल अकादमी, राजगीर में एशिया रग्बी चैंपियनशिप की तैयारियों का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।

नालंदा: CM नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आरओबी का उद्घाटन किया। CM ने राजगीर के सिलाव के बेलौआ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 862.63 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा जिला अंतर्गत सालेपुर (एसएच-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एनएच-120 के बेलौआ (राजगीर) तक फोर लेन हाई-वे (बौद्ध सर्किट को जोड़नेवाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

शिलान्यास के पश्चात् CM ने कहा कि इस पथ का निर्माण हो जाने से पटना से राजगीर की दूरी लगभग 20 किमी कम हो जाएगी। इसके बन जाने से राजगीर में निर्माणाधीन / निर्मित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर व हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय एवं राजगीर पर्यटन क्षेत्र पहुंचना सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से इस क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में प्रगति होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – बिजली से दमकता बिहार! हर गांव, हर घर रोशनी का वादा हुआ पूरा

ज्ञातव्य है कि इस परियोजना के माध्यम से बिहटा सरमेरा राजकीय उच्च पथ (एसएच-78), सालेपुर-करौटा पथ, बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-33) तथा बिहारशरीफ-राजगीर-गया-डुमरांव राष्ट्रीय उच्च पथ (एन0एच0-120) आपस में जुड़ जाएंगे। इसके पश्चात् CM ने ग्राम हसनपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 के भाग 74+683 पर राजगीर रोड ओवरब्रिज (पहुंच पथ सहित) का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात् CM ने नवनिर्मित ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजगीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे लोगों का आवागमन और सुगम हो जाएगा तथा जाम से निजात मिलेगी। ज्ञातव्य है कि रेलवे ओवरब्रिज राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-120 (पुराना एनएच-82) सरदार पटेल हॉल्ट एवं राजगीर परिसर में स्थित है। पहले यहां लेवल क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस आरओबी के बगल से राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तरफ राजगीर, नवादा एवं गयाजी से जाने के लिए पथ निकलती है।

1 8 22Scope News

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्द्धाएं होती रहती हैं और आरओबी से राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की दूरी 8 किमी है। CM ने राजगीर खेल परिसर स्थित स्टेडियम में एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् CM ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें – बिहार का आर्थिक उड़ान तय, इसी महीने शुरू होगा एक और एयरपोर्ट

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक ई सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह

पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार शिक्षा का बना रोल मॉडल! स्कूलों में बच्चियों की संख्या 51 फीसद के पार!

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...