सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव के समीप देर रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमे बाइक पर सवार दो लोगों में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक जैसे ही सिझूआ गांव के समीप पहुंचे संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक एक खंभे से जा टकराई।

इस हादसे मेें लखनपुर गांव निवासी आशीष यादव की मौत हो गई। वहीं मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक का गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने बताया कि घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...