Aurangabad-तीन सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

Aurangabad– दो की मौत – बाइक सवार ने महिला को रौंदा– तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के लभरी गांव के समीप की है, जहां सड़क पार करने के दौरान एक महिला को बाइक सवार ने रौंद डाला, महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बाइक सवार ने महिला को रौंदा, दो की मौत

वहीं दूसरी घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके की है, जहां एक साइकिल सवार सतनारायण मेहता बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों की मदद आनन-फानन में उप स्वास्थ्य केंद्र, विराट लाया गया,

लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

तीसरी घटना ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा पुल के समीप की है.

जहां बस के छत पर सवार एक युवक नीचे आ गिरा,

आनन फानन में उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि इसके पहले किसी साईकिल सवार ने बस में धक्का मारा था,

जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक से ब्रेक लगाया

और बस की छत पर सवार युवक नीचे गिर पड़ा.

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...