कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, BSP कार्यकर्ता की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में पसरा मातम

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नौवाझोटी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सक्रिय कार्यकर्ता खरीदन राम की मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार, पिता वीरेंद्र कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार और खरीदन राम कुड़ासन गांव से अपने गांव नौवाझोटी लौट रहे थे, तभी गांव के पुल के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

goal 22Scope News

हादसे में खरीदन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं

आपको बता दें कि हादसे में खरीदन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल चंदन की गंभीर हालत देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक खरीदन राम बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। चुनावी महापर्व के ठीक पहले बसपा समर्थक शोक में डूब गए हैं और पूरे इलाके में गम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : चुनावी रंजिश में झड़प, 2 घायल, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

162,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
681,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img