न्याय के लिए भटक रही निर्भया, पुलिसकर्मी का बेटा है आरोपी

अभी तक दर्ज नहीं हुआ मामला, युवती ने एसएसपी से लगाई गुहार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मंगलवार तड़के 23 वर्षीय युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मामले की उचित कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की लिखित शिकायत भी की है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी एक पुलिसकर्मी का बेटा है। इसलिए पुलिस मामले को दबाने की प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि मंगलवार तड़के 2 बजे उसके घर आरोपी आया था। उसने दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। जाते जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद उसने साकची थाना से संपर्क किया जहां से उसे गोविंदपुर थाना से संपर्क करने को कहा गया। रात 3 बजे उसके घर पुलिस आए और सुबह 5 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया जहां मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!