अररिया बस स्टैंड पर BJP कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश का किया पुतला दहन

अररिया : अररिया बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुवाई में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी भाग लिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन का कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर छुट्टियों को लेकर जारी सर्कुलर के विरोध में किया गया।

इस मौके पर मौजूद भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण के तहत काम करने का आरोप लगाया और सरकार को सनातन विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर हिन्दू के पर्व त्यौहार पर छुट्टियों में कटौती की गई है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के किसी पर्व त्यौहार पर दिए जाने वाले छुट्टियों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत राज्य सरकार के काम करने का आरोप लगाते हुए सनातन विरोधी काम करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...