नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ महिला चौपाल ने किया पुतला दहन

रिपोर्टर : नमन नवनीत, गिरिडीह 

Giridih : महिला चौपाल ने किया पुतला दहन -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में दिए गए

अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला चौपाल के द्वारा स्थानीय टावर चौक में गुरुवार को नीतीश कुमार

का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला चौपाल अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार कर रही थी.

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया.

कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि जिस प्रकार से सदन में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अमर्यादित बयान दिया गया और उसके बाद फिर से कहा गया कि यदि मेरे इस बात से

किसी को ठेस पहुंचा हो तो हम माफी मांगते हैं, यह बात बेहद ही निंदनीय है.

नीतीश कुमार से अविलंब इस्तीफा की मांग करते हैं.

महिला चौपाल ने किया पुतला दहन

महिला चौपाल ने किया पुतला दहन
महिला चौपाल ने किया पुतला दहन

उनके वैचारिक पतन एवं मानसिक दिवालियापन का इससे बढ़ कर कोई उदाहरण नहीं हो सकता.

वह दिन बिहार के इतिहास ही नहीं बल्कि देश के संविधान में काला दिवस के रूप में अंकित किया जायेगा.

महिला वोट के भरोसे जो नीतीश कुमार सत्ता पाने का दंभ भरते थे उन्होंने सदन में निर्लज्ज

होकर बता दिया की महिला के विषय में वह कैसी सोच रखते हैं.

महिला चौपाल ने किया पुतला दहन

कहा कि सदन की मर्यादा तार-तार किया है इसलिए नैतिक स्तर पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

सदन की मर्यादा एवम् नारी सम्मान को भंग करने वाले नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है.

उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है.

महिला चौपाल ने किया पुतला दहन
महिला चौपाल ने किया पुतला दहन

उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए. मौके पर कुसुम सिन्हा,

रीना मंडल, मीना गुप्ता, लता वर्मा, नीतू शोला, रीना शर्मा, प्रीति गुप्ता, किरण सिंह, बेबी देवी, कविता देवी,

पूजा देवी, शांति देवी आदि महिलायें उपस्थित थी.

महिला चौपाल की काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थी.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...