डुमरी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार पर लगा 48 घंटे का प्रतिबंध, 5 सितंबर को होगा मतदान, 2.98 लाख मतदाता करेंगे मतदान

बोकारोः जिला अंतर्गत 33 डुमरी विधानसभा उपचुनाव 2023 (पार्ट) अंतर्गत नावाडीह एवं चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में  05 सितंबर सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। डुमरी विधानसभा क्षेत्र (गिरिडीह/बोकारो) में कुल मतदाताओं की संख्या 2,98,629 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1,54,452 एवं महिला मतदाता 1,44,174 है। डुमरी विधानसभा क्षेत्र (पार्ट) जिला अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1,39,031 है। जिसमें पुरूष मतदाता 71,612 एवं महिला मतदाता 67,419 है।

प्रचार – प्रसार पर लगा प्रतिबंध

डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के लिए मतदान की तिथि 05 सितंबर 2023 निर्धारित है। जिसके आलोक में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्तव अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, हेडिंग, पंपलेट, कटआउट, दिवाल लेखन एवं अन्य प्रकार से किए जा रहे प्रचार – प्रसार रविवार शाम पांच बजे से पूर्णरूपेण प्रतिबंध है। साथ ही इस अवधि में सभा,बैठक, नुक्कड़ नाटक, प्रिंट, मिडिया, टेलीकास्ट, ब्रोडकास्ट एवं अन्य प्रकार के प्रचार प्रसार पर भी प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई इसके विरूद्ध कार्य करता हैं तो सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

48 घंटे पूर्व से ही लगा प्रतिबंध

डुमरी विधानसभा उप चुनाव के लिए 05 सितंबर 2023 निर्धारित है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ही मतदान समाप्ति तक मतदाताओं को रिझाने, लुभाने एवं प्रभावित करने के लिए पार्टी विशेष द्वारा कई तरह का प्रलोभन दिया जाता है। इस पर रोक के लिए टीम जरूरी काम कर रही है।

इन पर जारी है रोक –

– मुफ्त उपहार, पैसा, मुफ्त भोजन आदि का वितरण मैरेज हाल – सभा भवन एवं अन्य इसी प्रकार के भवनों में नहीं होना है।

– मतदान को प्रभावित करने वाले कोई फेक पार्टी का आयोजन नहीं होना चाहिए।

– धार्मिक स्थल का प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं होगा।

– पार्टी व उम्मीदवार द्वारा विवाह भवन – सामूदायिक भवन का बुकिंग नहीं किया जाएगा।

ड्राई डे किया गया घोषित

मतदान के 48 घंटे पूर्व 03 सितंबर से मतदान समाप्ती तक बोकारो जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी गई है। निगरानी के लिए लिकर मानिटरिंग टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है।

पार्याप्त संख्या में लगाया गया है सुरक्षा बल

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है। जो निम्न प्रकार हैं:-

– सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स

– झारखंड आर्म्स पुलिस की ईको कंपनी

– होमगार्ड

– जिला आर्म्स पुलिस फोर्स

– झारखंड जगुवार फोर्स

21 कलस्टर (ठहराव स्थल) बनाये गएं

मतदान कर्मियों की सहूलियत के लिए जिले में कुल 21 कलस्टर (ठहराव स्थल) बनाया गया है। जिसमें नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में 17 एवं चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में 04 शामिल हैं।

174 मतदान केंद्रों के लिए दल गठित

जिला अंतर्गत 174 मतदान केंद्रों के लिए कुल 174 मतदान दल गठित किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 फीसद मतदान कर्मी को रिजर्व रखा गया है। मतदान दलों को सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर डुमरी से रवाना किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। सबों का रूट चार्ट तैयार है। रूट चार्ट के साथ मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।

29 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी तैनात

मतदान कार्य के सफल संचालन एवं ईवीएम – वीवीपैट की सुरक्षा के लिए कुल 29 सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 03 जोनल पदाधिकारी, 02 सुपर जोनल पदाधिकारी भी तैनात किया गया है। वहीं, आवश्यकता अनुरूप विभिन्न मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

174 मतदान केंद्रों पर होगी वेब-कास्टिंग

डुमरी विधानसभा क्षेत्र (पार्ट) अंतर्गत के कुल 174 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रविवार को इसका डेमो भी किया गया। नावाडीह प्रखंड के 129 एवं चंद्रपुरा प्रखंड के 45 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। कंट्रोल रूम से सीधे मतदान केंद्रों की नीगरानी जिला व निर्वाचण आयोग से की जाएगी।

08 आदर्श मतदान केंद्र एवं 02 सखी मतदान होंगे

मतदान के प्रति वोटरों का रुझान बढ़ाने के लिए डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में कुल 08 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। यहां मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ उनके स्वागत का भी इंतजाम होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। नावाडीह प्रखंड में 05 एवं चंद्रपुरा प्रखंड में 03 मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित की जाएगी. आधी आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 33 डुमरी विधानसभा (पार्ट) क्षेत्र में 02 सखी मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। 01 मतदान केंद्र नावाडीह एवं 01 मतदान केंद्र चंद्रपुरा प्रखंड में चिन्हित किया गया है।

दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की गई है। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, परिवहन सुविधा/अलग कतार समेत कई अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के बीच आमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया है। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ईवीएम में ब्रेल लिपि में सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा सेक्टर दंडाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी एएमएफ उपलब्ध

जिले अंतर्गत सभी 174 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) रहेगी। इसके तहत मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पीने का पानी,शौचालयए, रैंप,बिजली, हेल्प डेस्क, केंद्र में प्रवेश व बाहर निकलने के लिए अलग – अलग द्वार, साइनेज आदि की व्यवस्था रहेगी।

नियंत्रण कक्ष किया गया तैयार

जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के समीप कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) में 24 घंटे कार्यरत है। आमजन/मतदाता किसी भी तरह की शिकायत 06542 247891, डायल 100, टोल फ्री 1950 पर कर सकते हैं। मतदान के दिन दिनांक 05.09.2023 को नावाडीह के चपरी स्थित गेस्ट हाउस में भी अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

 

Saffrn

Trending News

Cyber Fraud Jharkhand: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर महिला से 2.19...

 रांची में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से 2.19 लाख और सोलर पंप दिलाने के नाम पर...

Guava Farming Bihar: अमरूद की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय,...

 बिहार में अमरूद की खेती को बढ़ावा, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया—कम लागत में ज्यादा मुनाफा, सरकार दे रही 40% तक अनुदान।Guava...

Migrant Workers Support: खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों को हर संभव...

बिहार के श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर ने खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों की मदद के निर्देश दिए। लौट रहे मजदूरों और कौशल विकास...

Vivah Muhurat 2026: 16 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ लग्न, Akshaya...

 14 अप्रैल को खरमास खत्म, 16 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त, सोना खरीदना और शादी करना शुभ माना गया।Vivah...

Ranchi LPG Supply Update: होम डिलीवरी में सुधार, 43 रूट पर...

 रांची में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था सुधरी, 8 एजेंसियां 43 रूट पर वितरण करेंगी। बैकलॉग खत्म करने की तैयारी।Ranchi LPG Supply Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img