गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

हजारीबागः जिला व्यवहार न्यायालय अपर न्यायाधीश (6) कशिका एम प्रसाद के कोर्ट ने गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है.चौपारण कांड संख्या 312/18, स्टेट आॅफ झारखंड बनाम आनंद कुमार दांगी में आरोपी आनंद कुमार को दोषी पाया.

आरोपी आनंद कुमार दांगी ने 2018 में अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी अंगिरा देवी और बेटी की हत्या धारदार हथियार से कर दी थी. साक्ष्य छुपाने के लिए उनके शव को कुएं में डाल दिया और फरार हो गया. जब इस बात की जानकारी घर और मोहल्ले वाले को हुई, तो आनंद कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जहां आनंद कुमार ने अपना जुर्म कबूल किया और जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था. उसे भी बरामद किया गया था. विशेष लोक अभियोजक भरत राम ने जानकारी दिया कि पूरे मामले में आठ गवाही हुई. जिसमें डॉक्टर, केस आइयो, सूचक और सूचीका शामिल थी.

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पिछले दिनों आरोपी आनंद कुमार दांगी को दोषी करार दिया था. सोमवार(4 सितंबर) को सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई. जहां कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...