शिक्षक दिवस के मौके पर उन्मुखीकरण विषय पर निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

सासाराम : रोहतास महिला विद्यालय सासाराम परिसर में शिक्षक दिवस के मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति उन्मुखीकरण विषय पर निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोहतास जिला उप विकास आयुक्त शेखर आनंद ने मौजूद छात्राओं के बीच कई अहम जानकारी दी। कार्यक्रम का संबोधन जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने किया जहां मतदान के प्रति युवा मतदाताओं की भागीदारी के संबंध में जानकारी शेयर किया।

बताया गया कि राज्य निर्वाचन निर्देश पर आज शिक्षक दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भावी तथा युवा मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया के बारे मे जानकारी, पंजीकरण आपत्ति से लेकर मतदान देने तक की प्रक्रिया में भागीदार बनाने से संबंधित किसी एक महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इसी कड़ी में आज रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम मे निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलेज की सभी छात्राओं के बीच निर्वाचन से संबंधित विन्दुओं पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास पुष्कर कुमार ने बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चार अर्हता तिथियो, ऑफ लाईन के साथ-साथ ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा फार्म भरने PWD Marking तथा सक्षम ऐप की जानकारी दी गई। उनके द्वारा नैतिक निर्वाचन तथा निर्वाचन की खर्च की सीमा का भी जिक्र किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपराधिक वृत तथा KYC के बारे मे भी सभी उपस्थित भावी निर्वाचकों को जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम द्वारा 34-सासाराम एवं 35-काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान फीसदी कम होने पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए सभी उपस्थित लोगों से मतदान अवश्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त, रोहतास द्वारा प्रक्रिया की पृष्ठ भूमि पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सरकार निर्माण में उनकी भूमिका एवं भविष्य मे सरकार कैसी हो इस विषय पर जानकारी दी गई। रोहतास महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार के अलावा आदि लोग भी मौजूद रहे।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...