जमीन घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से Hemant Soren को मिलेगी राहत या ED से होगी आफत? SC के फैसले पर टिकी निगाहें

रांची: मिलेगी राहत या ED से होगी आफत – जमीन घोटाले में जांच को लेकर झारखंड में सियासी जंग छिड़ी हुई है. सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने अबतक तीन समन भेज तो दिया है. 9 सिंतबर को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए सीएम हेमंत सोरेन को बुलावा भेजा गया है. लेकिन ईडी के दो समन पर सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय गये नहीं. लेकिन दोनों बार ईडी को अपने प्रतिनिधि के जरिये पत्र जरूर भेज दिया.

मिलेगी राहत या ED से होगी आफत – समन मिलते ही सुप्रीम कोर्ट से सीएम का अनुरोध

अब ईडी के समन पर पूछताछ से पहले सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं. सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने अपील की है कि. ईडी को उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई ना करने का आदेश दिया जाये. सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में इस अनुरोध के साथ ईडी के समन को चुनौती भी दी है. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका में साफ कहा गया है. पूछताछ के दौरान ईडी को गिरफ्तार करने का अधिकार है.

1200 675 19406640 thumbnail 16x9 hemant aspera 22Scope News

ईडी उनके साथ अपने इसी अधिकार का प्रयोग कर सकती है. हलांकि अब ईडी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. जमीन घोटाले में जांच के लिए ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैवियट फाइल की गयी है. हालांकि अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है.

ईडी के पास क्या-क्या अधिकार है?

जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी के समन का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. उच्चतम न्यायालय में दलील सीएम हेमंत सोरेन के साथ ईडी की ओर से भी दी गई है. ऐसे में कानूनी रूप से जानिए कि. ईडी के पास अधिकार क्या क्या है.

दरअसल आरोपी से पूछताछ के लिए ईडी को समन भेजने की शक्ति मिली हुई है. साथ ही आरोपी को सबूत देने के लिए ईडी बाध्य भी कर सकता है. ईडी के समन पर आरोपी को हर हाल में हाजिर होने की बाध्यता भी है. इस पूछताछ के दौरान ईडी आरोपी को गिरफ्तार कर सकता है, लेकिन इस गिरफ्तारी के साथ ईडी को ये बताना अनिवार्य होगा कि किस वजह से गिरफ्तारी हो रही है.

इसके साथ ही ईडी के पास आरोपी की संपत्ति कुर्की-जब्ती का भी ईडी के पास अधिकार है. डुमरी उपचुनाव के नतीजे के अगले दिन यानि की 9 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इस मामले में अब नया मोड़ आ सकता है.

फिलहाल जमीन घोटाले में जांच, समन और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस मामले पर सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है.
टीम न्यूज 22 स्कोप

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...