Commercial Advertisment

ट्रैक्टर के इंजन से दबकर एक युवक की मौत

नालंदा : नालंदा में ट्रैक्टर के इंजन से दबकर एक युवक की मौत बुधवार की रात हो गई। मामला वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपासन मुर्गियाचक गांव के समीप की है। मृतक की पहचान रहूई थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपर निवासी किशोरी प्रसाद का (34) वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजन ने बताया कि गांव का ही एक युवक ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर ले जा रहा था। तभी सन्नी कुमार वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने सन्नी को इंजन के आगे चढ़ जाने के लिए कहा, इसके उपरांत सन्नी इंजन के आगे चढ़ गया। जैसे ही ट्रैक्टर चालू होकर आगे बढ़ा, इंजन और ट्रेक्टर का डाला जोड़ने वाला हुक टूट गया, जिसके कारण इंजन पानी भरे गड्ढे में जा पलटा, जिसके नीचे दबकर सन्नी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया।

आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और युवक के परिजनों को दी गई।वहीं मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वेना थानाध्यक्ष जयकिशुन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। एवं पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी...

Anant Singh Daughter Wedding, पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है। उनकी बेटी...