Koderma: बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनियाडीह गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के ही निमाडीह निवासी अबूतल्हा अंसारी के रूप में की गई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।

Koderma: बालू लदा ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक सड़क पर पैदल जा रहा था कि इसी बीच पथलकुदवा की ओर से आ रहा एक बालू लदा ट्रैक्टर ने पहले उसे टक्कर मारी और उसके बाद अनियंत्रित होकर युवक के ऊपर पलट गया, जिससे युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Koderma: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

इधर मामले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जयनगर-डोमचांच मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जयनगर सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने जयनगर थाने में आवेदन देकर उक्त ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई सहित उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...