खटाल की आड़ में हो रहा था अवैध कोयले का कारोबार, पुलिस ने जब्त किया कोयला लदा ट्रक

धनबाद: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक के बाद धनबाद पुलिस ने अवैध कोयला के खिलाफ कार्रवाई में तेज कर दी है. बीती रात गुप्त सुचना के आधार पर धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक के समीप अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किया है.

पुलिस ने जब्त किया कोयला लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार इन दिनों खटाल की आड़ में मोटरसाइकल से कोयला ढोलाई किया जा रहा था. ट्रको में कोयला भर कर बिहार भेजा जाता था. जिसको लेकर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है. कोयले के अवैध कारोबार को लेकर दो दिन पहले भी धनबाद पुलिस ने एक ट्रक कोयला जब्त किया था. दोनों ट्रक एसएसपी कार्यालय पहुंचाया गया.

खटाल की आड़ में हो रहा था कारोबार

सदर थानेदार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खटाल के आड़ में अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा है. जिसके बाद छापेमारी की गई. अवैध कोयला कारोबारी छापेमारी के दौरान भाग निकले लेकिन अवैध कोयला और ट्रक जब्त हुआ है. कारोबारी एवं वाहन मालिकों चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर में आग से 5 घर जलकर राख,...

Muzaffarpur Fire News: जिले के पारू थाना क्षेत्र की कटारु पंचायत के कुआरी गांव में अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो...