मोतिहारी में थम नहीं हत्या का दौर, छुट्टी पर आए SSB जवान की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात करीब 12 बजे अपराधियों ने एसएसबी के जवान धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के लागबेगिया नयका टोला के समीप की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान अपने बीमार मां का इलाज कराकर बाइक से अपनी मां और भाई के साथ अपने पैतृक गांव घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान लूटपाट की नीयत से कुछ लोगों ने उनकी बाइक रुकवाई और पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर उनको गोली मार दी। गोली जवान के बांह में लगी। जहां उन्हें इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण खून काफी बह गया था, जिस कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए गुरुवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मृतक जवान धर्मेंद्र के भाई ने की है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियो की पहचान कर ली गयी है। एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर शेष अपराधियों को पकड़ने को लेकर छापेमारी की जा रही है।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...