CISF के जवान को चौकीदार ने मारी गोली, बुरी तरह जख्मी, अस्पताल में भर्ती

भागलपुर : भागलपुर के निजी क्लीनिक में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर आप दंग हो जाएंगे। सीआईएसएफ के जवान ने बुधवार को अपने ससुराल से पत्नी को दुरागमन की विदाई कराकर अपने घर पहुंचा। दोनों पति-पत्नी जोड़ा काफी खुश थे। सीआईएसएफ जवान के पैर रंगे हुए हैं और पत्नी की अभी हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। लेकिन इस खुशी पर किसी का ग्रहण लग गया। देखते ही देखते इस खुशी को किसी की काली नजर सी लग गई। सीआईएसएफ जवान को चौकीदार ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पूरी घटना किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं है।

छुट्टी में घर आए सीआईएसएफ के जवान बालकृष्ण कुमार को गोपालपुर थाना के चौकीदार ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली जवान के जबड़े में लगी है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव की है। जवान पत्नी का गौना (दुरागमन की विदाई) कराकर मोटरसाइकिल से घर लौटा था। तभी गांव के ही पेशे से चौकीदार जवान पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद जवान वहीं पर गिर गए। घटना के बाद चौकीदार मौके से फरार हो गया। जख्मी जवान को देर रात इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कहा कि जबड़े में गोली लगी है। यह सुनकर परिजन मरीज को लेकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसके जबड़े का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। हालांकि जवान की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

सीआईएसएफ के जवान बालकृष्ण कुमार के भाई संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद निजी नर्सिंग होम में गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंची। हमलोगों की ओर से दिए गए आवेदन को बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जबकि आवेदन में गोपालपुर थाना पुलिस ने सिर्फ घायल शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने गोली से घायल शब्द को लिखा ही नहीं है। साथ ही बरारी थाने का प्राइवेट ड्राइवर भी पत्रकार बनकर फर्जी रूप से निजी नर्सिंग होम पहुंचा और हम लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया। गोपालपुर पुलिस को बरारी पुलिस सहयोग कर रही है। हम लोगों के हाथ से पर्चा छीनकर जला देना, मोबाइल से वीडियो बनाने का पुलिस का विरोध करना यह सभी कहीं से सही नहीं है। वहीं घायल जवान के भाई संजीव कुमार ने बताया कि हमारे भाई को गोपालपुर थाना के चौकीदार आलोक कुमार उर्फ संतोष कुमार और अमन कुमार छोटू उर्फ राकेश बॉबी आदि ने मिलकर षड्यंत्र के साथ करने की कोशिश की है। बीच बचाव में जाने पर मुझे भी बुरी तरीके से लाठी डंडे से घायल कर दिया।

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि यह सूचना हमें भी मिली है की गोलीबारी गोपालपुर थाना अंतर्गत हुई है। थानेदार से भी मेरी बात हुई है। अबतक पीड़ित के परिवार के ओर से आवेदन लिखकर नहीं दिया गया है। उनके जो परिजन है उनसे मेरी बात हुई है। हमने आवेदन देने की भी बात कही है। जैसे ही आवेदन आता है मैं इस पर जांच टीम बैठाऊंगा। जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलेगा उनपर मैं कानूनी कार्रवाई भी करने की प्रक्रिया करूंगा। चाहे वह पुलिस के ही लोग क्यों ना हो।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...