वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेश शराब जब्त

गोपालगंज : गोपालगंज में उत्पाद विभाग के पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। वहीं उत्पाद पुलिस ने एक आर्मी के जवान को गिरफ्तार किया है। यह शराब दिल्ली से मधुबनी के लिए लाया जा रहा था। उत्पाद पुलिस ने यह करवाई कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर की है। गिरफ्तार आर्मी के जवान का नाम केशव चौधरी है। यह मधुबनी का रहने वाला है।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट पर नियमित रूप से यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी किया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी लिया गया तो उसमें 803 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया। इस मामले में एक आर्मी के जवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आर्मी के जवान केशव चौधरी बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आर्मी जवान की पोस्टिंग फिलहाल दिल्ली में हुआ था। वह शराब के साथ सात दिन की छूटी पर अपने घर मधुबनी जा रहा था।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...