बोकारो से बरबिगहा ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

नवादा : भारी मात्रा में शराब जब्त – नवादा जिले के रजौली बिहार-झारखंड सीमावर्ती के थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने बस पर लादकर बिहार ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को मंगलवार की सुबह जब्त किया है। जब्त शराब में 180 एमएल वाले 1920 टेट्रा पैक, 750 एमएल वाले 168 बोतल शराब व 60 केन बियर है। वहीं बस में रहे तीन बस स्टाफ चालक, कंडक्टर एवं खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बस को भी जब्त किया गया है।

Goal 7 22Scope News

भारी मात्रा में शराब जब्त : उत्पाद बलों के सहयोग से जांच चौकी पर प्रत्येक दिन 24 घंटे सघन वाहन जांच किया जाता है – उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को लेकर उत्पाद बलों के सहयोग से जांच चौकी पर प्रत्येक दिन 24 घंटे सघन वाहन जांच किया जाता है। इस दौरान झारखंड एवं बंगाल के अलावे अन्य राज्यों से आने वाली बड़ी से लेकर छोटी वाहनों की जांच की जाती है। मंगलवार की सुबह झारखंड से बिहार जाने वाली बस जीवन ज्योति संख्या बीआर21जी0564 की जांच उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया।

जांच के क्रम में बस के ऊपर करियर में लदे भारी मात्रा में शराब एवं बियर को बरामद किया गया है। जब्त शराब में 180 एमएल वाले ऑफिसर चॉइस नामक शराब के 40 पेटी में 1920 टेट्रा पैक, 750 एमएल वाले 24 बोतल इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टेज के 144 बोतल एवं 500 एमएल वाले किंगफिशर के पांच पेटी में 120 केन बियर है। जब्त शराब की कुल मात्रा 531.6 लीटर है।

भारी मात्रा में शराब जब्त : शराब की बरामदगी के बाद बस को जब्त कर लिया गया है – अरुण कुमार मिश्र

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब की बरामदगी के बाद बस को जब्त कर लिया गया है। साथ ही बस चालक नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के नकरपुरा गांव निवासी छोटन यादव के पुत्र नंदकिशोर यादव, कंडक्टर कतरीसराय थाना क्षेत्र के तरौनी गांव निवासी स्व. ब्रह्मदेव ठाकुर के पुत्र अरुण कुमार एवं खलासी शेखपुरा जिले के बरबिगहा थाना क्षेत्र निवासी प्रेम साह के पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

भारी मात्रा में शराब जब्त : गिरफ्तार लोगों ने कहा- वे शराब को झारखंड के बोकारो में लोड किए थे

गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे शराब को झारखंड के बोकारो में लोड किए थे एवं बरबिगहा में उतरना था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त बस व शराब के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं गिरफ्तार लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। इस मौके पर गृहरक्षक के जवान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : दशहरा त्योहार को लेकर शराब भंडारण में जुटे तस्कर, अवैध बियर के साथ 2 गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...