बीएसएल के आवास का सीढ़ी गिरने से लोग घरों में फंसे, सीआईएसएफ ने किया रेस्क्यू

बोकारोः आए दिन बीएसएल आवास का सीढी और छज्जा गिरना आम बात हो गई है. लेकिन आज एक बड़ी घटना सेक्टर 12/E आवास संख्या 1018 से 1024 तक में घटी है. जहां पानी टंकी के साथ पूरी सीढ़ी छज्जा समेत टूटकर गिर गए. सीढ़ी और छज्जा रात 11:30 बजे से ही टूटना शुरू हो चुका था. करीब सुबह 4:30 तक गिरते रहा, जिसके वजह से लोग डर के साए में फंसे रहे.

सीआईएसएफ ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना बीएसएल के अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ऊपरी तले पर फंसे 21 लोगों को रेस्क्यू किया. घटना से ऊपर में फंसे क्वार्टर का पूरा परिवार भय के साए में रात भर जगे रहे. जिसकी सूचना सेल प्रबंधन को दी गई. जहां रेस्क्यू का मोर्चा सीआईएसएफ, अग्निशमन विभाग ने संभालकर सबको सकुशल बाहर निकाला. मालूम हो कि कई बार बीएसएल को इस आवास में रहने वाले लोगों ने भवन जर्जर होने की लिखित सूचना दी. लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से इसपर करवाई नहीं हुई.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...