वज्रपात की चपेट में आई महिला को खटिया पर अस्पताल पहुंचाते परिजन, नदी में बाढ़ आने के कारण नहीं पहुंचा एम्बुलेंस

गिरिडीहः जिले के गावां थाना क्षेत्र के डाबर में वज्रपात की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. लेकिन महिला का समय से इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई. महिला की पहचान मासो सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई. महिला घर से कुछ दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास बैठी थी. तभी बारिश होने लगी इसी बीच वज्रपात होने से महिला चपेट में आई और बेहोश हो गई. मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस हेतु संपर्क किया लेकिन नदी में पानी होने के कारण एंबुलेंस नहीं जा सका. आनन फानन में परिजन उसे खटिया पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

नदी में बाढ़ आने के कारण नहीं पहुंचा एंबुलेंस

गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी लगभग 4 किमी है. वहीं नदी में बाढ़ भी आई हुई थी. जिससे लोगों को अस्पताल पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लग गया. परिजनों ने कहा कि अगर गांव में सड़क या पुल होती तो मृतक की जान बचाई जा सकती थी. मुखिया गुरुसहाय रविदास ने बताया कि नदी में पुल और सड़क नहीं होने के वजह से कोई वाहन नही पहुंच सका. साथ ही एम्बुलेंस को भी फोन किया गया. लेकिन एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच सकी. आज सड़क व पूल होता तो महिला की मौत नहीं होती.

रिपोर्टः नमन नवनीत

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...