अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

नवादा : नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हरला गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में

आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।

मृतक महिला की पहचान हरला गांव निवासी बाली यादव की पत्नी लखिया देवी के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला बधार से खेत देख कर अपने घर पैदल आ रही थी।

तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे महिला जख्मी हो गई थी।

सदर अस्पताल लाते ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

 

 

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...