रामगढ़ पहुंची बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा, किया विशाल जनसभा को संबोधित, कहा- हेमंत सरकार में झारखंड तबाह हो चुका है

रामगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चल रही संकल्प यात्रा का पड़ाव सोमवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहा. जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंडी ने कहा कि सत्ता में बैठी हेमंत सरकार में झारखंड तबाह हो चुका है। एक तरफ खान, खनिज,कोयला, लोहा, पत्थर, बालू की लूट मची है. अपराधी बेलगाम हैं. पुलिस प्रशासन वसूली में लगा हुआ है और जनता परेशान है.

मुख्यमंत्री स्वयं राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटा

बाबूलाल मंडी ने राज्य संपोषित भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री स्वयं राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटा है. उससे भ्रष्टाचार मिटाने की उम्मीद बेमानी है. उन्होंने कहा कि राज्य में दलाल बिचौलिए हावी हैं. आम आदमी को घर बनाने केलिए बालू नहीं मिल रहा. लेकिन दलाल और लुटेरे राज्य से बालू को बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश मुंबई भेज रहे और उसके कमीशन का पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा.

राज्य में बढ़ा भ्रष्टाजार

उन्होंने कहा कि राज्य में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र कौन कहे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देने पड़ रहे। बहु बेटों का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए पैसे देने पड़ रहे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी पूछने पर बोलते हैं, पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है. देकर आए हैं तो लेंगे ही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लुटेरों, दलालों, बिचौलियों को बचाने के लिए कोर्ट में महंगे वकील से पैरवी करवाते हैं, उन्हे बचाते हैं.

आपराधिक गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत है, तो अपराधियों को हिम्मत है. राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं. बेटियों को कहीं पेट्रोल से जलाया जा रहा, तो कही टुकड़ों में काट दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि राज्य में जब झामुमो कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो लूट, भ्रष्टाचार की चर्चा होती है और जब भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सरकार बनती है, तो विकास की चर्चा होती है.

राज्य के विकास पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों के शासन में गांव तक सड़क बिजली नहीं पहुंचा पाई. गांव की सड़कें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की देन है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 9 वर्षों से गांव, गरीब, किसान, मजदूर के विकास की चिंता कर रही. भाजपा की केंद्र और राज्य की पिछली रघुवर सरकार ने मिलकर घर-घर बिजली पहुंचाई. आज गरीबों के घर भी बन रहे और उसमे शौचालय, गैस सिलेंडर, बिजली सब की सुविधा दी जा रही. प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए अनाज की चिंता की. कोरोना में जनधन खाता में पैसा दिया. किसान सम्मान निधि भेजे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आज अनाज को भी लूटवा दे रही. हेमंत सरकार में सड़क की मरम्मती तक नहीं हो रही. विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पताल में दवाई नहीं, डॉक्टर नहीं है. बिजली की घंटों कटौती हो रही.

प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया

बाबूलाल मरांडी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया. आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही. उन्होंने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश दोनों के चुनाव होने हैं. भारत के गौरव में चार चांद लगाने के लिए विकास को और आगे बढ़ाने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारत की जनता संकल्पित है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी 2024 में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएं.

राज्य में विकास का पहिया रूक गया हैः जयंत सिन्हा

वहीं झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की आज की वर्तमान स्थिति और भाजपा की पिछली सरकारों की तुलना अब खुद जनता करने लगी है. आज झारखंड में हर तरफ विकास का पहिया रुक सा गया है. पूरे राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, कमीशन खोरी, खनिज तस्करी, ट्रांसफर पोस्टिंग और आदिवासियों के जमीनो की लूट मची हुई है जिसको जनता भी देख रही है. उन्होंने उपस्थित जनता को भाजपा की संकल्प यात्रा का मकसद बताते हुए कहा की आज झारखंड में लूट, भ्रष्टाचार और वसूली के स्तंभ पर टिकी है. इस आदिवासी और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है वो 2024 में आप सब के सहयोग से पूरा होगा.

हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को ठगाः कुंटू बाबू

कुंटू बाबू ने कहा की इस भ्रष्टाचारी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु ये प्रदेश स्तरीय संकल्प यात्रा सिर्फ भाजपा का ही नही अपितु झारखंड के हर उस आदिवासी, नौजवान, किसान, व्यापारी और आम जनमानस का संकल्प है. जिनको इस हेमंत सोरेन ने ठगा है. जिधर देखो मायूसी और खौफ का माहौल है, जो सड़कें झारखंड अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बनवाई थी. आज वो जर्जर स्थिति में है. बिजली, पानी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बात करना आज बेमानी है.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 के तहत नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली...

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...